Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: 575 लीटर महुआ शराब जप्त एवं 1000 किलो महुआ लहान व भट्ठी नष्ट।

Vivek Sahu

Fri, Feb 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर , यातायात एवं साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीना (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम चीतापाली (घोघरानाला) में छापामार कार्रवाई की गई।   रेड के दौरान आरोपियों ने नाला पार कर भागने का प्रयास किया, परंतु मौके से 04 नग 20-20 लीटर वाले प्लास्टिक डिब्बे, 49 नग 05-05 लीटर वाले जेरीकेन, 04 पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में भरी कुल 575 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही, शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन, लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लहान एवं भट्ठी को नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में थाना उरगा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम: उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में प्र.आर. राजेंद्र मरकाम, आरक्षक नरेश टांडेल, अजय यादव, महासिंह सिदार, प्रेम साहू, उमेश मैसमा, झंगल मंझवार, सूर्या खुंटे एवं अनुराधा कंवर की विशेष भूमिका रही। अपराध क्रमांक: 42/25 धारा: 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम घटनास्थल: घोघरानाला, ग्राम चीतापाली, थाना उरगा, जिला कोरबा (छ.ग.) जप्त सामग्री: मदिरा: 575 लीटर महुआ शराब उपकरण: 04 नग सिल्वर धमेला, 03 नग पुराना सिल्वर डेचका अन्य सामग्री: शराब निर्माण हेतु उपयोग की जाने वाली वस्तुएं

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन