Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: नवरात्र पंचमी में धर्म जागरण द्वारा निकाली गई भव्य 108 मीटर की लंबी चुनरी यात्रा

Vivek Sahu

Sun, Oct 2, 2022
कोरबा। 30 सितंबर 2022 नवरात्र पंचमी तिथि को धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति द्वारा भव्य 108 मीटर लंबी चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें कोरबा जिले की मातृशक्तियों ने कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना एवं हनुमान चालीसा के पश्चात माता की चुनरी लेकर एसईसीएल हेलीपैड के पास अवस्थित माता अष्टभुजी के मंदिर में चुनरी को चढ़ाया जिसमें धर्म जागरण के प्रांत संयोजिका राजमति दीदी प्रांत परियोजना प्रमुख शंकर साव प्रान्त सह परियोजना प्रमुख भोजराम देवांगन विभाग संयोजक सुनील सिंह, विभाग संयोजिका विद्या महंत, जिला संयोजिका गंगा महंत, विभाग संघ चालक सत्येंद्र नाथ दुबे, जिला कार्यवाहक रामविलास पाल, जिला संयोजक विजय नायक, जिला सहसंयोजक राज नारायण गुप्ता, निधि प्रमुख महेंद्र सिंह, परियोजना प्रमुख अमरेश प्रधान, राम कुमार साहू, नगर संयोजक धर्म जागरण आशीष गोयल, हेमंत जायसवाल, दिनेश भात्रा, विहिप धर्म प्रसार से रणधीर पांडेय, बजरंग दल जिला संयोजक अजय यादव नगर निगम के पार्षद गण हितानंद अग्रवाल, ऋतु चौरसिया, नारायण महंत, द्रौपदी वर्मा एवं मातृशक्ति प्रीति स्वर्णकार, रूखमणी नायर, रीना बरेठ, संतोषी सिंह, सरिता कौशिक, हरबाई, दुर्गा महंत, ज्योति वर्मा, चंद्रमणि उपाध्याय सुनीता सिंह, अर्चना सिंह, अर्चना राखोंडे, अन्य जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु एवं मातृ शक्तियों का विशेष योगदान रहा। अष्टभुजी माता के पुजारी भगत जी द्वारा माता का विधि विधान से पूजा पश्चात चुनरी चढ़ाया गया। जिला संयोजिका द्वारा बताया गया कि हिन्दू समाज में आज पूर्ण रूप से जाति भेद खत्म हो रहा है। आज की इस यात्रा में सभी वर्ग जाति की मातृशक्ति ने बिना किसी भेदभाव के साथ समतापूर्वक भाग लिया और विधर्मियो द्वारा जो सनातन धर्म के विरुद्ध जो षड़यंत्र चलाकर बरगलाया जा रहा है उसमें वो कभी सफल नही होंगे सनातन धर्म मजबूत है और मजबूत रहेगा इसका संदेश दिया। हम सब के मार्गदर्शक दीपक जी विशेष रुप से अंबिकापुर से मार्गदर्शन देने के लिए उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन