Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: कोरबा जिले में “पर्पल फेयर” का भव्य आयोजन - दिव्यांगजन हेतु दिव्यांगजन द्वारा।

Vivek Sahu

Wed, Aug 20, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण समिति, समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सी.आर.सी.), ठाकुरटोला राजनांदगांव द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से “पर्पल फेयर” का आयोजन दिनांक 23 अगस्त शनिवार को प्रातः 10ः00 बजे से किया जा रहा है। यह आयोजन सीनियर क्लब सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान कोरबा में संपन्न होगा।   इस मेले का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को अपने कौशल एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने, कौशल विकास के अवसर प्राप्त करने तथा विभिन्न हितधारकों से जुड़ने का एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि सामाजिक समावेशिता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके।   कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ -दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला, सहायक उपकरणों का वितरण,सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, दिव्यांग कला गैलरी, प्रतिभा प्रदर्शन हेतु खुला मंच, संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी, भोजन स्टॉल, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम, आकर्षक पुरस्कार, अन्य कई गतिविधियाँ - “दिव्यांगों के लिए, दिव्यांगों द्वारा” इस अवसर पर अनेक सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थान एवं हितधारक सम्मिलित होंगे।   आयोजकों ने सभी दिव्यांगजन, उनसे जुड़े संगठनों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन