Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुईं नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत, भक्तों संग की आरती

Vivek Sahu

Wed, Feb 19, 2025
 कोरबा के पुराना बस स्टैंड स्थित मनोकामना सिद्ध श्री राम हनुमान मंदिर में प्रति मंगलवार होने वाले हनुमान चालीसा पाठ और आरती में इस बार विशेष आयोजन देखने को मिला। भाजपा की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भक्तों संग हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती में भाग लिया। महापौर संजू देवी राजपूत ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और नगरजनों के साथ मिलकर भक्ति भाव से पाठ किया। आयोजन के दौरान उन्होंने नियमित पाठकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें पुस्तिका व छायाचित्र भेंट किए। इस अवसर पर भगवान का भोग-प्रसाद महापौर की ओर से अर्पित किया गया, जिसे बाद में भक्तों के बीच वितरित किया गया। आयोजन प्रमुख ने बताया कि मंदिर समिति और भक्तों ने नवनिर्वाचित महापौर का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि धर्म और संस्कारों से जुड़ाव समाज के लिए आवश्यक है और इस तरह के आयोजन आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ नगरवासियों को भी एकजुट करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इस धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन