Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: 63 बिना नंबर की गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई।

Vivek Sahu

Tue, Jun 17, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 16 जून 2025 को कोरबा ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट चल रही कुल 63 गाड़ियों को चिन्हित किया गया। कार्रवाई से पूर्व सभी वाहनों की इंजन व चेचिस नंबर से चोरी या अपराध से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया गया एवं संबंधित चालकों से रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा आदि वैध दस्तावेजों की जांच की गई। जिन गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं थी,उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 55/177 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई, जिसके तहत कुल ₹18,900 का समन शुल्क पर वसूला गया। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग चोरी, लूट, नकबज़नी जैसी आपराधिक गतिविधियों में होने की आशंका अधिक होती है, जिससे उनकी पहचान में कठिनाई होती है। यह अभियान अपराध नियंत्रण की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे अपने वाहनों पर स्पष्ट व वैध नंबर प्लेट लगवाएं, सभी वैध दस्तावेज साथ रखें एवं ट्रैफिक नियमों का पूर्णतः पालन करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन