Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: थाना कुसमुण्डा द्वारा की गई कार्यवाही

Vivek Sahu

Fri, Nov 3, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कुसमुंडा कृष्ण कुमार वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 02.11.2023 को शाम वाहन चेकिंग के दौरान कुचेना कुसमुण्डा क्षेत्र में 04 नग नया होण्डा साईन 125 सीसी मोटर सायकल, 04 नग नया होण्डा साईन 100 सीसी मोटर सायकल, 05 नग नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी मिला किमत लगभग 13,00,000 रुपये है जो लावारिस हालत में मिला है उक्त मोटर सायकल चोरी का माल होने के संदेह पर मौके पर धारा 102 जा.फौ. में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया है। जप्त शुदा 04 नग नया होण्डा साईन 125 सीसी मोटर सायकल, 04 नग नया होण्डा साईन 100 सीसी मोटर सायकल, 05 नग नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी किमत लगभग 13,00,000 रुपये है को इश्तगासा क्रमांक 10/2023 धारा 102 जा. फौ. कायम कर विवेचना में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, स.उ.नि. संतराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक, आरक्षक 828 जशपाल सिंह, आरक्षक 165 सुरेश कैवर्त, आरक्षक 305 मदन जायसवाल, आरक्षक 819 पुष्पेन्द्र साहू, आरक्षक 716 खगेश्वर साहू की भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन