Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: सभी प्राचार्य 95% परिणाम का लक्ष्य रखे - सीआईओ ज़िला पंचायत

Vivek Sahu

Sun, Jun 16, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) शिक्षा विभाग की ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कोरबा ज़िले के सभी हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों का सीईओ ज़िला पंचायत श्री संबित मिश्रा सर के अध्यक्षता में आयोजित किया गया l   जिसमे ज़िले में संचालित 180 हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों का उनके स्कूल के व्यवस्था निम्न बिंदुओं पर समीक्षा किया गया - * पिछले सत्र का परीक्षा परिणाम बहुत ही निराशाजनक रहाl अतः इस बार सभी प्राचार्य 95% परीक्षा परिणाम का लक्ष्य निर्धारित करना सुनिश्चित करेl * ⁠स्कूलों में पदस्थ व्याख्याताओं में यदि अतिशेष है तो उनकी सहमति से रिक्त वाले स्कूलों में अध्यापन कार्य हेतु पदस्थापना किया जाएगा l अतः 20 तारीख़ तक सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे l * ⁠सभी स्कूलों में गुणवत्ता सुधार हेतु सेंट्रलाइज़ एग्जाम होना है जिसका लगातार मॉनिटरिंग किया जाएगा l * ⁠लगातार लम्बे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध आवश्यक व कठोर कार्यवाही किया जायेगा । * ⁠सभी स्तर के ड्रापआउट बच्चों की सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे l इसके लिए सर्वे करा कर ड्राप आउट बच्चों की संख्या शून्य किया जाना है। * ⁠ज़िला स्तर पर प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित किया जाएगा l * ⁠JEE/NEET कोचिंग हेतु रायपुर भेजने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है अतः पालको के साथ जाने की तैयारी प्राचार्यों को सुनिश्चित करे l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन