Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: सर्व आदिवासी समाज अयोध्या पूरी जेलगांव दर्री में।

Vivek Sahu

Mon, Nov 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )आदिवासी शक्तिपीठ स्थल पर बूढ़ादेव, ठाकुर देव एवं सरना देव का स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन स्थापना के कार्यक्रम में विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा के मुख्य पुजारी रामचरण गोंड, बहुर सिंह ध्रुव श्री जोगी सिदार एवम मांझी लिंगो सहित उरांव समाज के जशपुर, झारखंड से पधारे पुजारी ने सरना देव जी का आदिवासी रूढ़िजन परंपरा के आधार पर स्थापना एवं पूजन के कार्यक्रम को संपन्न कराया। तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन में श्रम एवं उद्योग वाणिज्य कैबिनेट मंत्री श्री लखन देवांगन जी के प्रतिनिधि के रूप में श्री नरेंद्र देवांगन जी एवं नगर पालिका निगम कोरबा के महापौर श्री राज किशोर प्रसाद शक्तिपीठ के संस्थापक एवं संरक्षक श्री रघुवीर सिंह मार्को शक्तिपीठ के संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान शक्तिपीठ के उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राज के आतिथ्य में संपन्न हुआ उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के संबोधन में श्री राजकिशोर प्रसाद एवं श्री नरेंद्र देवांगन जी ने अपनी शुभकामनाएं सहित अपनी बात रखी एवं समाज के मांग पर सामुदायिक भवन हेतु श्री नरेंद्र देवांगन जी के द्वारा माननीय कैबिनेट मंत्री के तरफ से 15 लाख की घोषणा की गई। साथ ही राजकिशोर प्रसाद जी महापौर नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा भी मांगी गई मांगों को त्वरित निराकरण हेतु आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष के आसंदी से श्री रघुवीर सिंह मार्को ने आदिवासी सांस्कृतिक इतिहास को बड़े विस्तार पूर्वक उपस्थित लोगों के सामने रखें तत्पश्चा आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान ने भी अपने विचार एवं समाज के द्वारा मांगी गई मांगों को अतिथियों के समक्ष रखा शक्तिपीठ के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज जी ने भी अपने विचार रखें अंत में आए हुए अतिथियों ने बेहतरीन कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया ।   भविष्य में हमेशा सहयोग की बात भी कहीं अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष वासुदेव भगत जी के द्वारा आए हुए अतिथियों एवं उपस्थित भारी जन समुदाय को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।   उपरोक्त अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री सेवक मरावी जिला महासचिव डॉक्टर श्यामलाल कंवर महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपा तिर्की जंगो राइतार मातृशक्ति संघ के सभी सम्माननीय पदाधिकारी संगठन प्रमुख श्री रमेश सिरका युवा प्रकोष्ठ सहित भारी संख्या में सामाजिक बन्धुओं के साथ-साथ आम नागरिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि एमआईसी सदस्य पाषर्दगड़ सरपंच गण सहित सर्व आदिवासी समाज अयोध्या पुरी के पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम को उपस्थित लोगों ने भारी सराहा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन