Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: आप की आदमी पार्टी की सरकार बनते ही : वृद्धा. विधवा, दिव्यांग को 2500 देंगे पेंशन- विशाल केलकर

Vivek Sahu

Wed, Nov 15, 2023
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विशाल केलकर लगातार हर गली मोहल्ले में पदयात्रा कर सघन जनसंपर्क कर रहे हैं, विशाल कहते हैं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने कहा था कि हमारे देश का हर नागरिक सशक्त व अपने हक के लिए आवाज उठाने वाला आत्मविश्वासी बनेगा, एक व्यक्ति ही बदलाव की शुरुआत करेगा. प्रेम एक ऐसी चीज है जिससे सबको जीता जा सकता है. विशाल भी प्यार बांटने वालों में से एक हैं. ईमानदार व्यक्तिव के धनी विशाल केलकर ने वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर. वार्ड क्रमांक 31 दादर खरमोर. वार्ड नंबर 29 पोड़ी बहार में सघन जनसंपर्क किया। उन्होने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सरकारों ने बुजुर्गों को 350 रुपया पेंशन दे रहे हैं, ये 350 रुपया पेंशन भी समय पर नहीं मिलता और कई दफा तो महीनो का पेंशन मिला ही नहीं. बुजुर्ग अवस्था में पेंशन एक सहारा होता है जो समय पर नहीं मिलने से बहुत तकलीफ और परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब ऐसा नही होगा, छत्तीसगढ़ में आम आदमी की सरकार बनते ही वृद्धा, विधवा, दिव्यांगो को 2500 रुपया हर महीने दिया जायेगा. प्रति माह ढाई हजार रूपए से इनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा जिससे ये बुजुर्ग किसी दूसरे के भरोसे नही अपने आप पर आश्रित रहेंगे. आप की सरकार रहते किसी बुजुर्ग को पेंशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन