Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति को लेकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल से मिले सहायक शिक्षक

Vivek Sahu

Thu, Mar 7, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में रिक्त 210 प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति के लिए सहायक शिक्षकों ने आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा। प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति संबंधित ज्ञापन में सहायक शिक्षकों ने यह उल्लेख किया है कि पदोन्नति विभाग की उदासीन रवैया के कारण विगत डेढ़ वर्षो से अटकी हुई है इसका प्रमुख कारण है कि पदोन्नति के प्रति गंभीरता नहीं दिखाना जबकि अन्य जिलों में पदोन्नति कई कई बार हो चुकी है। आज सहायक शिक्षक अन्य जिलों से पदोन्नति के मामले में पीछे हो गए हैं। परंतु सरकार बदलने से इन शिक्षकों में एक बार पुनः पदोन्नति की आस जगी है इस संबंध में माननीय श्री हितानंद अग्रवाल जी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोरबा से 50 से अधिक सहायक शिक्षकों ने नोहर चन्द्रा के नेतृत्व में मिला और लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के पूर्व कोरबा जिले में रिक्त प्रधान पाठक पदों पर 14/10/2022 की स्थिति में पदोन्नति करवाने के लिए कहा। श्री अग्रवाल ने विश्वास दिलाया कि जिला शिक्षा अधिकारी अभी निलंबित हैं जैसे ही यहां जिला शिक्षा अधिकारी आयेंगे तो रिक्त प्रधान पाठक पदों पर पदोन्नति शीघ्र करवाया जाएगा। इस अवसर पर दुर्गेश कुमार राजपूत, फिरू साहू, बलराम भारद्वाज, टीकाराम चौहान, राधे मोहन तिवारी, शैलेंद्र भारती, ईश्वर सिंह, अन्नू कुमार, अमित जांगड़े, छत्रपाल सिंह राज, संजय गुप्ता, रामकुमार रात्रे, दिलीप शर्मा, छत्रपाल सिंह मानसर, कन्हैयालाल नारंग, फिरत राम कश्यप, देवेंद्र कुमार वैष्णव, पदम प्रकाश साहू, रवि शंकर, श्रीमती अंजलि तिवारी मीना कंवर, संगीता साहू, मीना साहू सहित कोरबा जिला के सभी ब्लॉक के सहायक शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन