Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: बिग ब्रेकिंग:युवक कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष राकेश पंकज और ग्रामीण अध्यक्ष विकास सिंह बने,विधायक पुरुषोत्तम कंवर की रणनीति काम आई

Vivek Sahu

Sat, Oct 1, 2022
कोरबा| युवक कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव बड़े ही सिस्टम से हुआ यही वजह रही की जिले के घुरन्दर नेताओं ने अपने अपने खेमे से जिला युवक कांग्रेस ग्रामीण व जिला युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी.लेकिन उन्हें अपने लोगो को अध्यक्ष बनाने में कामयाबी नहीं मिली लेकिन नदी उस पार के कांग्रेस नेता व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपना जलवा बरकरार रहा कंवर के समर्थक विकास सिंह जिला युवक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष का चुनाव जीत गए.वहीं शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राकेश पंकज की ताजपोसी हुई हैं। बता दे कि युवक कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव बड़े ही सिस्टमेटिक ढंग से होने के कारण बड़े नेताओं की दाल अपने मोहरे को अध्यक्ष बनाने के लिए नहीं गली हालांकि इन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी।बता दे कि किसी भी नेता की यह दिली इच्छा होती हैं कि उसके गुट का दबदबा हर क्षेत्र में बरकरार रहे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया जिले के दो नेताओं के मोहरे को हार का सामना करना पड़ा हैं। बता दे कि राकेश पंकज और विकास सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करारी शिकस्त दी हैं। युवक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष बने विकास सिंह को कटघोरा विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम कंवर का समर्थक बताया जाता हैं। कंवर ने विकास सिंह की जीत के लिए जो रणनीति बनाई थी उसमें वह सफल रहे। युवक कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जितवाने के बाद यह माना जा रहा हैं कि विधायक पुरुषोत्तम कंवर का कद कोरबा जिले में बढ़ गया हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन