Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

: गुरु पूर्णिमा पर CMA किकबॉक्सिंग अकैडमी में खिलाड़ियों व कोच का सम्मान, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी रहे मुख्य अतिथि।

Vivek Sahu

Thu, Jul 10, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर CMA किकबॉक्सिंग अकैडमी में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।   इस अवसर पर अकैडमी की संचालिका श्रीमती प्रीति मिश्रा ने खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल विजेता कोच एवं खिलाड़ियों का पुष्पमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।   कार्यक्रम में कोरबा भाजपा के सम्माननीय जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पार्षद श्री युगल कैवर्त, मंडल उपाध्यक्ष श्री रिपु जायसवाल, महामंत्री श्री नवनीत राहुल शुक्ला, मंत्री श्री विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री सुकेश दलाल, समाजसेवी श्री प्रमोद साहू और श्री उदय श्रीवास्तव विशेष रूप से शामिल हुए।   श्री गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “गुरु का मार्गदर्शन जीवन में सफलता की कुंजी है और CMA किकबॉक्सिंग अकैडमी द्वारा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का यह प्रयास सराहनीय है।”   उन्होंने अकैडमी के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को कोरबा का गौरव बताया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।   समापन पर सामूहिक फोटो सेशन और मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन