Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: भाजपा ने कोरबा जिले में दर्ज की ऐतिहासिक जीत, संगठन की मजबूती पर दिया जोर : मनोज शर्मा।

Vivek Sahu

Wed, Apr 2, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने प्रेस क्लब में प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और संगठन की मजबूती एवं अन्य विषयों पर चर्चा की। भाजपा ने नगर निगम कोरबा, नगर पालिका दीपिका, नगर पालिका बाकी मोगरा, नगर पंचायत पाली, नगर पंचायत छुरी में जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत किया है, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कोरबा जिले के पांच जनपद कोरबा, करतला, पाली, कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं । जिला पंचायत कोरबा के भी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है । उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम है। भाजपा की नीतियों पर पूरा विश्वास इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि पार्टी हमेशा जांच-परख के बाद ही नए सदस्यों को शामिल करती है। संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और जो भी पार्टी की गरिमा के विपरीत कार्य करेगा, उस पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों का प्रमाण है। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और आगे भी जनसेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। भाजपा की इस बंपर जीत का श्रेय किस देने प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत संगठन की मेहनत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जनहितकारी नीतियों का परिणाम है । नगर निगम कोरबा समेत जिले की अन्य निकायों व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने के पीछे भाजपा की मजबूत संगठनात्मक रणनीति और स्थानीय नेताओं की मेहनत रही। पार्टी की ओर से लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनता से जुड़ने का प्रयास किया गया, जिसका नतीजा इस शानदार जीत के रूप में सामने आया। भाजपा ने इस जीत को जिले में नए युग की शुरुआत बताते हुए कहा कि पार्टी जनहित में काम करना जारी रखेगी और प्रदेश में विकास की गति को और तेज करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन