Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: छुरी नगर पंचायत में भाजपा ने फहरायी विजय पताका

Vivek Sahu

Thu, Feb 29, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी ने छुरी नगर पंचायत में अपना परचम फहरा दिया है और अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की नीलम देवांगन के खिलाफ पारित हो गया है | इससे साफ़ है की आने वाले दिनों में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है | नौ साल बाद एक बार फिर भाजपा नगर पंचायत छुरी में काबिज होने जा रही है | भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहां की छुरी की जनता और पार्षद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से परेशान हो गये थे | छुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष समेत कांग्रेस के नौ पार्षद थे और भाजपा के छः थे | अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने लिखित में अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने की सुचना पिछ्ले दिनों सौपी थी जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर आज अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाथ की उपस्थिति में मतदान कराया गया |   जिसमे पांच के मुकाबले दस मतों से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया | अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की खबर जैसे ही बाहर आई, जय श्री राम के नारे से पंचायत परिसर गूंज उठा और भाजपा समर्थको ने एक दुसरे पर गुलाल लगाकर ख़ुशी जाहिर की | जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहां की छुरी की जनता परेशान हो चुकी थी और उसे उम्मीद थी की कोई आएगा जो बैतरणी पार करायेगा |   वहीँ स्थिति कांग्रेस पार्षदों की रही उनका कोई काम नही हो रहा था, अध्यक्ष की कार्य प्रणाली एकला चलो की नीति के कारण उनको पराजय झेलनी पड़ी |   उन्होंने कहां की एक रणनीति के तहत कार्य किया गया और विजय हासिल की गई इसमें भाजपा समर्थकों कार्यकर्ताओ और कांग्रेस की पार्षदों ने जो सहयोग दिया वह काबिले तारीफ है |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन