Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: भाजयुमो ने उदयनिधि समेत राहुल गाँधी और भूपेश बघेल का जलाया पुतला

Vivek Sahu

Wed, Sep 6, 2023
कोरबा।  भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है,कांग्रेस गठबंधन के सहयोगी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन हिंदू धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया और कोरोना से करते हुए सनातन धर्म का अपमान करने का दुस्साहस किया है।स्टालिन की पार्टी और कांग्रेस दोनों ही घमंडिया गठबंधन के हिस्से हैं। निश्चित रूप से स्टालिन के बेटे का यह बयान सोनिया गांधी के इशारे पर आया है। भूपेश बघेल और कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह बयान सनातन विरोधी है या नहीं?यदि सनातन विरोधी है तो इस घमंडिया गठबंधन से बाहर निकलने का साहस कांग्रेस दिखाएगी या नहीं?मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना स्टैंड छत्तीसगढ़ की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए। इन सब बातों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा इसकी भर्त्सना करते हुए स्टालिन सहित कांग्रेस, भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. उक्त विरोध प्रदर्शन मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, जिला महामंत्री नरेन्द्र देवांगन, उपाध्यक्ष रंजु यादव, बृजेश यादव, संजय मणिकपुरी, सुभाष राठौर, रामावतार पटेल, दिनदयाल पटेल, राहुल शुक्ला,लक्ष्मण पटेल, रोहित पटेल, आशीष, गौरव दुबे, कमलेश कश्यप, राजेश राठौर,अंकुश, राजा, सहित बड़ी संख्या मे भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन