Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर (सी.एच.सी.) कटघोरा में संपन्न हुआ ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर

Vivek Sahu

Sun, Feb 25, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) डायरेक्टर आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती इफ्फत आरा (आई ए एस) के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्शन में दिनांक 23 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को निशुल्क ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 265 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई जिसमें महिला 180 वह पुरुष 85 ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।   इसके संयोजक श्रीमान डॉ. प्रदीप जैन जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरबा (छ.ग.) रहे इस दौरान आयुष स्वास्थ्य मेला प्रभारी डॉ.डी. एन. पटेलआयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, व अन्य आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.नेहा मिंज, डॉ. पुष्प लता भगत, डॉ. श्वेता एक्का, डॉ. रवि राय, डॉ.सदानंद गिरी द्वारा विभिन्न गंभीर बीमारी मधुमेह, उच्च रक्तचाप, बवासीर, चर्म रोग, गैस, पुरानी खांसी, स्वाश, सिकल सेल, एनीमिया, अनिद्रा, उदर रोग, पथरी, स्त्री रोग, रक्त प्रदर, अनियमित माहवारी, मिर्गी, बाल का झरना, वात रोग, कैंसर, साइटिका. मुहासे. आदि रोगों की व थेरेपी ,पंचकर्म चिकित्सा पद्धति,द्वारा रोगों की निशुल्क चिकित्सा कर निशुल्क औषधि वितरण किया गया और आयुर्वेद काढ़ा पिलाया व डॉक्टरों द्वारा अच्छे स्वास्थ्य के लिए उचित सलाह दिया गया जिसमें समस्त स्टाफ श्री.खिलावन पैकरा (फार्मासिस्ट), अब्दुल अहमद खान (फार्मासिस्ट), सत्यनारायण निराला (पंचकर्म सहायक) सरस्वती राठिया (पंचकर्म सहायक), संजय (पंचकर्म सहायक ) शेख रिजवान मोहम्मद, व सुमन राम केवट (औषधालय सेवक) वी लक्ष्मण सिंह कंवर (पी.टी.एस.)का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन