Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: प्रेमिका के घर के सामने मिली युवक की रक्त रंजीत लाश,

Vivek Sahu

Tue, May 23, 2023

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरी बस्ती में एक युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां जांच कार्रवाई शुरू की।

कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी में प्रेमिका के घर के सामने युवक की रक्त रंजीत लाश मिली है। मृतक 36 वर्षीय सुभाष देवांगन छुरी बस्ती का रहने वाला है। देर रात वो बस्ती में रहने वाली महिला से मिलने आया हुआ था इसके बाद उसकी लाश उसके घर के पास मैदान पर रक्तरंजित मिली है घटना की सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां जांच कार्यवाही शुरू की। घटनास्थल कि कुछ ही दूरी पर युवक का बाइक मिला है जिसका प्लग निकला हुआ था वही पास ही पेट्रोल से भरे एक बोतल बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की जहां बताया जा रहा है कि महिला से मिलने के लिए युवक आया हुआ था लेकिन उसकी हत्या कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह उसके भी समझ से परे है। बताया जा रहा त्रिकोणी प्रेम संबंध के कारण युवक की हत्या हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां जांच कार्यवाही शुरू की।घटनास्थल से पुलिस ने धारदार हथियार बरामद किया है डॉग स्क्वाड और बिलासपुर से पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। हत्या की घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन