Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: Breaking news सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की कार रिस्दा क्षेत्र में मिली

Vivek Sahu

Tue, Jan 7, 2025
रिस्दा क्षेत्र में रहने वाली आशा देवांगन के घर के सामने इस कार को देखा गया। वह खुद हैरान थी कि कल से यह कार यहां खड़ी है। आखिर किसने इसे खड़ा किया है और यह है किसकी। यहां-वहां से होते हुए खबर जब आसपास में पहुंची तो लोगों को यह समझते देर नहीं लगी कि मामला संदिग्ध हो सकता है। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और संज्ञान लिया। कार संख्या जेएस-01सीसी-4455 इस इलाके में मिली। जैसे ही आगे की जांच शुरू हुई और यह स्पष्ट हुआ कि चाकूबाजी की घटना में दिवंगत हुए सराफा कारोबारी की यह कार है तो आसपास में हडक़ंप मच गई।   सूचना पर पुलिस की टीम यहां पहुंची। बताया गय कि संबंधित क्षेत्र को सील किया गया है। कई एंगल से कडिय़ां जोडऩे की कोशिश पुलिस कर रही है। बालकोनगर क्षेत्र में कार के मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी यहां तक पहुंचे होंगे और मामले को मोड़ देने के लिए यहां से भाग गए होंगे। जांच में इस पहलू को भी शामिल करने की अटकलें हैं कि क्या आरोपियों का वास्ता इस इलाके से हो सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन