Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: BREAKING News: वाराणसी से दबोचे गए नशीली दवाओं के सौदागर,

Vivek Sahu

Fri, Aug 22, 2025
कोरबा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 18,965 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की हैं। इसमें से 6 आरोपी कोरबा से और 2 आरोपी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से पकड़े गए हैं। कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल और नगदी भी जब्त की गई है। 19 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर सीएसईबी चौकी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बुधवारी बाजार क्षेत्र में दबिश दी। यहां से 6 आरोपियों को 4,917 नग नशीली दवाओं और ₹2,300 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में संगीत कुमार पटेल, गोपाल यादव उर्फ मलिंगा, सुरेश कुमार यादव, सैफ खान उर्फ चांद, अभिषेक कुमार रात्रे और अमित कुमार भारद्वाज शामिल हैं।   कुल जब्ती कोरबा – 4,917 नग नशीली दवाएं, ₹2,300 नगदी, मोटरसाइकिल वाराणसी – 14,048 नग नशीली दवाएं, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन कुल जब्ती – 18,965 नग नशीली दवाएं, अनुमानित बाजार मूल्य ₹4,74,125 पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में की गई। अपराध क्रमांक 511/2025 धारा 21(बी) एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन