Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: ब्रेकिंग न्यूज कोरबा बुधवारी डिज्नीलैंड मेला व्यवसाई 3 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग का संदेह देखें वीडियो

Vivek Sahu

Sat, May 25, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ के कोरबा में आयोजित डिज्नीलैंड मेले में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि इनकी मौत फूड पॉइजनिंग के कारण हुई है। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित डिज्नीलैंड मेले में हुई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान के रूप में हुई है।   https://youtu.be/SHo2lXTzFcM?si=96j-KUxLiem8NR0h   बताया जा रहा है कि तीनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, इस घटना के बाद मेले में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रात में चिकन बुधवारी बाजार से लाकर पका कर खाने के बाद 5 लोग सोए थे जिसमे रात 3 बजे पेट दर्द और उल्टी होने लगी ,जिसमे एक की मौत मेला परिसर में ही हो गई थी और दो लोगो की मौत मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हो गई । फूड पॉइजनिंग की आशंका के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।   https://youtu.be/r-4UOk4Foog?si=fyJhBy1TSSpUQtWO   इस घटना के बाद मेला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है, उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही, मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच भी की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन