Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: Breaking news न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता

Vivek Sahu

Tue, Aug 22, 2023
कोरबा ब्रेकिंग : खुदाई में मिला नर कंकाल,प्रेमी मधुर साहू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी एंकर सलमा की हत्या हाईवे की खुदाई में कपड़े के साथ नर कंकाल बरामद। 5 साल बाद मिला सलमा सुल्ताना का नर कंकाल। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कोरबा पश्चिम क्षेत्र में निवासरत न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना की 5 साल पूर्व हुई हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस की टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देश पर दरी सीएसपी आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया व उनकी पूरी टीम मंगलवार को लापता न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना के नर कंकाल को खोजने के लिए कोरबा दर्री मुख्य मार्ग में जेसीबी और पोकलेन लगाकर सुबह से प्रयास में जुटी हुई थी आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और देर शाम पुलिस ने लापता न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना के नर कंकाल को बरामद कर लिया है। कोरबा के एक निज़ी न्यूज़ चैनल की एंकर सलमा सुल्ताना 2018 से लापता थी l 5 साल बाद मुस्कान अभियान के तहत दर्री सीएसपी रोबिनसन गुरिया और कुसमुंडा निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा के साथ रायपुर की एक टीम भी इस काम मे जुटी हुई थी। आखिरकार इस बार उनके खाते में सफलता आई। प्रकरण में गिरफ्तार किए गए मधुर साहू व सहयोगियों के द्वारा इसी जगह पर सलमा का शव दफनाए जाने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। कोर्ट से परमिशन लेकर पुलिस ने शुरू की थी खुदाई, देर शाम मिला सलमा का नर कंकाल, फोरलेन की खुदाई के लिए स्थानीय कोर्ट से अनुमति मिलने पर पुलिस की टीम ने इस मार्ग पर भवानी मन्दिर के सामने सड़क को खोदने का काम नए सिरे से शुरू किया गया मौके से बोरी में बंध शव के अवशेष प्राप्त हुए है। तीनों आरोपी है पुलिस कस्टडी में, आरोपियों की निशानदेही पर खुदाई की गई थी शुरू। पिछले महीने इसी प्रकरण में प्राथमिक जानकारी हासिल होने पर पुलिस ने कोहड़िया इलाके में भी सड़क के किनारे खुदाई का काम किया था। जबकि किसी प्रकार के परिणाम नहीं मिलने पर टेक्निकल मशीन के माध्यम से भी आसपास के हिस्से की जांच पड़ताल कराई गई। नई जानकारी के आधार पर सलमा का कंकाल तलाशने का काम किया गया कंकाल प्राप्त होने के आधार पर पुलिस इस मामले में सबूतों के साथ अगली कार्रवाई करने के लिए आगे बढ़ेगी। तीनों आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन