Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: ब्रेकिंग न्यूज शहर के टॉप इन टाउन होटल में ट्रेनिंग महिला MBBS डॉक्टर के साथ अनाचार करने की कोशिश,पकड़ा गया आरोपी।

Vivek Sahu

Fri, Jul 18, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान ) यह घटना आईटीआई चौक के पास नगर निगम के प्रशासनिक भवन साकेत से लगे होटल टॉप इन टाऊन की बताई जा रही है।   यहीं होटल के एक कमरे में रहकर जिला मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिंग करने वाली इस महिला डॉक्टर से होटल के सफाई कर्मी ने अनाचार का प्रयास किया। आरोपी खिड़की से कूद कर अंदर आ गया महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ , मारपीट, जान से मारने की धमकी दे कर डराया धमकाया। महिला डॉक्टर ने हार मानने की बजाय संघर्ष किया और इससे भिड़ने के साथ मदद के लिए चीखने लगी। महिला डॉक्टर की हिम्मत और साहस के बूते आरोपी डर गया और वहां से भाग खड़ा हुआ।   एसपी ऑफिस के ठीक सामने स्थित होटल टॉप इन टाउन में 10 जुलाई को शक्ति से कोरबा आकर ट्रेनिंग करने वाली महिला डॉक्टर रूम नंबर 122 में रह रही है। बीती रात 2 से 3 बजे के बीच आरोपी राजा करीयार उम्र 28 वर्ष सफाई कर्मी उसके कमरे में खिड़की से घुसा और महिला के साथ अनाचार की कोशिश की। महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो मार पीट, गाली गलौज ,जान से मारने की धमकी दिया उसने चाकू भी निकाल लिया।   सक्ति जिला चंद्रपुर काशीडीह से आए चार डॉक्टरों में से दो डॉक्टर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग के बाद वापस लौट चुके हैं। वहीं दो डॉक्टर होटल टॉप इन टाउन के अलग-अलग कमरे में रुके हुए हैं। इन्हीं में से एक महिला डॉक्टर के साथ बीती रात यह घटना घटी। इसके बाद भी महिला डॉक्टर विरोध करते हुए चीख पुकार करती रही जिससे डर कर आरोपी भाग निकला।   बगल रूम में रह रही एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के पास जा कर घटना की जानकारी दी। रात में ही सिविल लाइन थाना रामपुर में एफ.आई.आर दर्ज कराई गई।   पुलिस की नाक के नीचे हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है। होटल में लगे CCTV से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन