Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: कैबीनेट मंत्री श्री देवांगन ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य कृषक को पिकअप वाहन किया प्रदाय।

Vivek Sahu

Thu, Apr 17, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के हाथों आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत जीवित मछली विक्रय हेतु कोरबा के मत्स्य कृषक श्री प्रतीक आदिले को पिकअप वाहन प्रदाय किया गया। उन्होंने हितग्राही को बधाई देते हुए व्यवसाय में अच्छा लाभ कमाने का शुभकामनाएं दी।   गौरतलब है कि हितग्राही श्री प्रतीक आदिले पुरानी बस्ती कोरबा के निवासी हैं। जिनके द्वारा आजीविका के साधन के रूप में मछली विक्रय कार्य को अपनाया गया एवं यही एकमात्र व्यवसाय विगत 8-10 वर्ष से करते आ रहे हैं।   कोरबा जिले के अलावा आसपास के जिलों में भी इनके द्वारा मछली विक्रय का कार्य किया जाता है। प्रतिदिन 1 से 2 टन मछली का विक्रय किया जा रहा है।   मछली पालन विभाग की योजना के तहत उन्हें शासकीय अनुदान प्रदाय कर सहायता की गई है, जिससे उनके व्यापार में वृद्धि होगी एवं उनकी आजीविका सुदृढ़ होगी।   इसके पूर्व उनके द्वारा वाहन किराये पर लेकर यह कार्य किया जाता था। अब शासन की सहायता से उनका स्वयं का वाहन हो जाने से आत्मनिर्भर हो गए है।   इस अवसर पर मत्स्य विभाग के उप संचालक श्री क्रांति बघेल जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र पाटनवार जी, श्री रजनीश देवांगन जी , डॉ जे के लहरे जी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन