Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों की कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

Vivek Sahu

Mon, Oct 7, 2024
कोरबा 07 अक्टूबर 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवेदनों का जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज दीपका तहसील अंतर्गत ग्राम कनबेरी निवासी बिनोद कुमार आत्मज बंशी लाल द्वारा बाल्को कंपनी के राखड़ वाहक गाड़ी द्वारा उनके निजी खेती जमीन के मेड़ के समीप राखड़ डंप किए जाने के कारण हुए फसल एवं कृषि भूमि नुकसान का मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने तहसीलदार द्वारा आवेदन की परीक्षण कर आवेदक को राहत पहुचाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार जनदर्शन में पेंशन, मुआवजा, स्वास्थ्य उपचार, अतिक्रमण हटाने, वनाधिकार पट्टा, भूमि संबंधी विवाद का निराकरण सहित अन्य समस्याओं के कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर शासन के नियमानुसार समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान खाद्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, महिला व बाल विकास सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन