Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने मीसा बंदियों का किया सम्मान।

Vivek Sahu

Fri, Jun 27, 2025
कोरबा (न्यूजउड़ान )आपातकाल के 50वी वर्षगांठ के अवसर पर आज 25 जून को जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट में मीसा बंदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।   इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आपातकाल के दौरान मीसा के तहत जेल गए स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को शॉल, श्रीफल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।   कार्यक्रम के दौरान श्री वसंत ने कहा कि मीसा बंदियों ने आपातकाल के कठिन समय में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।   उन्होंने मीसा बंदियों से आपातकाल के दौरान घटी घटनाओं के विषय में भी जाना।   मीसा बन्दी श्री मूरित राम साहू ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि आपातकाल के समय वे कॉलेज में छात्रनेता थे।   इस दौरान रैली निकालने पर उन्हें जेल जाना पड़ा और 16 माह तक जेल में ही रहे। मीसा बन्दी स्व श्री एल एन कड़वे की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला कड़वे ने आपातकाल में घटी व्यथा को बताया।   इस दौरान अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे, मीसाबंदी परिवार के सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन