Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कांग्रेस ने निकाली भरोसा यात्रा, आमजनों को दी गई प्रदेश सरकार के योजनाओं की जानकारी

Vivek Sahu

Mon, Oct 2, 2023
कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस द्वारा भरोसा यात्रा निकाली गई। इस कड़ी में कोरबा जिला के चारों विधानसभा में भी यात्रा निकाली गई। वही इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशनुसार तथा राज्य खाद्य आयोग के सदस्य हरीश परसाई एवं कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंन्द प्रताप जायसवाल के आदेशानुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा भरोसा यात्रा निकाली गई। जिसमें विगत 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों तथा कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा उनके 15 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेशवासियों से किए गए छल को कांग्रेस पार्टी के द्वारा जनता को अवगत कराया गया। 2 अक्टूबर को कांग्रेस की यह भरोसा यात्रा सुबह 9 बजे बरपाली से शुरू होकर सलिहाभाठा, पकरिया, नवापारा, गाड़ापाली, पढिय़ापाली, मौहार, धमनागुड़ी, जामपानी, सजापानी, लबेद, रामभाठा से होते हुए ग्राम तुमान में समाप्त हुई। वही उपरोक्त ग्रामों मे कांग्रेस के भरोसा यात्रा को अशोक रजवाड़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व रामपुर विधानसभा प्रभारी ने हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया था।बरपाली ब्लॉक से भरोसा यात्रा के प्रभारी श्रीमती धनेश्वरी कंवर रही। कार्यक्रम में यात्रा के दौरान श्रीमती हर कुमारी बिंझवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बरपाली, प्रमोद राठौर सांसद प्रतिनिधि, राजू खत्री जनपद सदस्य, गोविंद सिंह पैकरा, मनदीप शर्मा, अनूप चंद्रा, चमार सिंह कैवर्त, डीबी मिश्रा, संतोषी सोनी, रामकुमार चौहान, निरंजन श्रीवास, छोटे लाल यादव, कुमारी अमृत कंवर, बेदू नई व अन्य यात्रा में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण,कार्यकर्ता व ग्रामीणजन शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन