Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण।

: भाजपा राज में हो रहा भ्रष्टाचार, सुलभ शौचालय के जीर्णोधार के नाम पर पैसे का बंटाधार।

Vivek Sahu

Thu, Jul 10, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )भाजपा की सरकार एक तरफ भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की बात करती है वही दूसरी तरफ अधिकारी कर्मचारी आंख बंद कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है । ताजा उदाहरण टी पी नगर सुलभ शौचालय का है जिसमे लाखो की लागत से शौचालय का जीर्णोधार कराया जा रहा है। जिसमे कार्य की गुणवत्ता के नाम पर निगम को चुना लगाया जा रहा है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगम ने सुलभ शौचालय के जीर्णोधार का काम राम रत्न अग्रवाल को मिला है।   सुलभ शौचालय में काम किस गुणवत्ता का है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की कार्य अपनी अंतिम पड़ाव की तरफ है और टाइल्स उखड़ने और टूटने लगी है टाइल्स लगाने के लिए दीवाल मे पुराने टाइल्स को निकाल कर दीवाल पर टांका किया जाता है । उसके बाद सीमेंट का मसाला लगा कर टाईल्स लगाना होता है लेकिन ठेकदार के द्वारा दीवार में मसला नाम मात्र का उपयोग किया जा रहा है जिससे टाईल्स अभी से उखड़ने लगी है, फर्श पर लगी टाईल्स टूटने लगी है। सूत्रों के अनुसार टॉयलेट सीट और नल का पूरा कार्य होना है लेकिन ठेकेदार द्वारा पुराने टॉयलेट सीट का उपयोग के साथ पुराने नल और पाइप का उपयोग किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनीतिक संरक्षण की वजह से अधिकारी कर्मचारी ठेकेदार के उपर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है। इस संबंध में जानकारी के लिए निगम के इंजीनियर से संपर्क करने प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नही हो पाया। देखने की बात होगी की निगम के आला अधिकारी कब तक ठेकेदार पर कार्यवाही करते है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन