Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: डॉ. महंत व सांसद 20 जून को रामपुर विधानसभा के प्रवास पर

Vivek Sahu

Tue, Jun 18, 2024
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने के बाद 20 जून को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहली बार पहुंचेंगी।   निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जून को उरगा (सलिहाभांठा) में सुबह 11 बजे सम्मेलाल जगत पूर्व सरपंच के निवास में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर आभार प्रकट करेंगे।   दोपहर 12.30 बजे भैसमा में स्व. पितांबर सिंह कंवर के परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त करेंगे।   तत्पश्चात 1.30 बजे नोनबिर्रा रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर आभार प्रकट करेंगे।   दोपहर 3 बजे ग्राम घिनारा में पूर्व सरपंच जीवित लाल राठिया के निवास में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे।   उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामपुर विधानसभा के विधायक फूल सिंह राठिया, जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष अजीत दास महंत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतला के अध्यक्ष दौलत राम राठिया, बरपली ब्लॉक की अध्यक्ष श्रीमती हर कुमारी बिंझवार, युवा कांग्रेस रामपुर विधानसभा के अध्यक्ष शिवम राय, कांग्रेस समर्पित पंचायत प्रतिनिधि एवं समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन