Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: अपने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए कांग्रेस की सरकार चुनें

Vivek Sahu

Fri, Apr 19, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र के पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया। गांवों में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सर्वांगीण विकास और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इस बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार चुनकर लाना होगा।   https://youtu.be/TlCPq4naVoQ?si=CshPH300C2ZdfEWc   उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से आई तो आदिवासियों की जमीन छीन ली जाएगी और अडाणी कोयला खोदेंगे। अदाणी-अंबानी से बचना है, अपने अधिकारों के लिए लडऩा है, जल-जंगल-जमीन की रक्षा करना है तो कांग्रेस की सरकार बनाना होगा।   https://youtu.be/6VRoi4loOIg?si=Xm0SoWhTI8LzWh7N   सांसद ने कहा कि आज युवा पढ़-लिखकर, डिप्लोमा लेकर खाली बैठे हैं और 10 साल से केन्द्र की सरकार इन्हें नौकरी नहीं दे सकी। कांग्रेस ने तय किया है कि सरकार बनने पर डिप्लोमाधारी युवाओं को ट्रेनिंग देंगे और साल का एक लाख रुपए भी मिलेगा और ट्रेनिंग के बाद पहली पक्की नौकरी दी जाएगी। युवाओं को उद्यम से जोडऩे के लिए अकेले कोरबा जिले को 5 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे जिससे उनके रोजगार को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। सांसद ने कांग्रेस के न्याय पत्र के बारे में बताया कि किसान, मजदूर, महिला, बेरोजगारों को न्याय देने के लिए राहुल गांधी ने न्याय पत्र तैयार किया है।   देशभर के मनरेगा मजदूरों को 400 रुपए मजदूरी के साथ जीवन बीमा का भी लाभ दिया जाएगा। किसानों को कर्ज माफी के साथ-साथ जीएसटी मुक्त खरीदारी का लाभ मिलेगा और प्राकृतिक आपदा से फसल की नुकसानी पर 30 दिन के भीतर मुआवजा देंगे। सांसद के तानाखार विधानसभा के ग्राम लैंगा, सेमरा, तानाखार, ढेलुवा, पथरीडांड, पंडरीपानी, बाघिनडांड, चंद्रौटी, खोडरी, कुम्हारीसानी में जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा सहित बचन साय कोर्राम, मनोज चौहान, डॉ. बिंझवार, श्री आयाम, जीवन सिंह पोर्ते, भुजबल सिंह, अशोक कुमाार आर्मो, आनंद मित्तल के अलावा स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन