Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: सेवा मतदाताओं को ईटीपीबीएस ऑनलाइन प्रेषित किया गया

Vivek Sahu

Fri, Nov 3, 2023
कोरबा  जिले के ऐसे मतदाता जो जिले से बाहर हैं और जिन्होंने इलेक्ट्रानिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) के माध्यम से मतदान करने का विकल्प चुना है, उन्हें सेवा मतदाता के रूप में वोट डालने ईटीपीबीएस के माध्यम से सूचना ऑनलाइन प्रेषित की गई है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग के साथ रिटर्निंग अधिकारियों अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, श्री श्रीकांत वर्मा, श्रीमती रिचा सिंह, श्री हरिशंकर पैंकरा की उपस्थिति में सेवा मतदाताओं को ऑनलाइन ईटीपीबीएस प्रेषित किया गया। जिले में कुल 539 सेवा मतदाता हैं, जिसमें विधानसभा क्रमांक 20 रामपुर में 108, विधानसभा क्रमांक 21 कोरबा में 211, विधानसभा क्रमांक 22 कटघोरा में 112 और विधानसभा क्रमांक 23 पाली-तानाखार में 108 हैं। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी श्री हेमंत जायसवाल भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारत के सशस्त्र बलों, असम राइफल्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीमा सड़क संगठन ने या केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आदि सेवा के मतदाताओं को सेवा मतदाता के रूप में नामांकन करने का विकल्प दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन