Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: महिला कृषक उमा देवी को बोनस राशि के रूप में मिली 91 हजार से अधिक राशि

Vivek Sahu

Thu, Dec 28, 2023
कोरबा/ राज्य शासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान खरीदी का बकाया बोनस राशि एकमुश्त प्रदान कर किसानों को खुशियों की सौगात दी है। एक साथ दो वर्ष की बकाया बोनस राशि प्राप्त होने से कृषक वर्ग में उत्साह की लहर व्याप्त है। उनके चेहरे पर प्रसन्नता व होठों पर मुस्कान छाई है। प्रदेश के अन्य जिलों की भांति कोरबा जिले के किसानों के जीवन में भी बोनस राशि मिलने से खुशहाली आई है। जिले के किसानों ने प्रदेश में नए सरकार के गठन होने के साथ ही लंबित बोनस मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इन्हीं लाभान्वित कृषकों में ग्राम जवाली की महिला कृषक श्रीमती उमादेवी को दो वर्षों का धान के बकाया बोनस के तौर पर 91 हजार 080 रुपए मिले हैं। डीबीटी के रूप में जैसे ही यह राशि उनके खाते में अंतरित हुई उनका हृदय खुशी एवं संतुष्टि के भाव से भर उठा। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से उन्हें इस लंबित बोनस के मिलने का इंतिजार था। यह सब प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनहितैषी सोच से ही संभव हुआ है। प्रदेश सरकार ने अपनी घोषणा में धान का बकाया बोनस देने की बात कही थी। जिसे उन्होंने सरकार गठन के कुछ ही दिनों में पूर्ण किया। इससे उन्हें अत्याधिक खुशी हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि इस बोनस राशि से खेती के काम और घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने में मदद मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन