Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: जिले में 14 अगस्त को स्वतंत्रता सह सद्भावना दौड़ का होगा आयोजन जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी-कर्मचारी होंगे शामिल

Vivek Sahu

Thu, Aug 10, 2023
कोरबा।  कलेेक्टर  सौरभ कुमार के निर्देशानुसार आजादी के 76वीं वर्षगाठ के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कोरबा जिले में स्वतंत्रता सह सद्भावना दौड़ दिवस के पूर्व 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 08 बजे कोरबा शहर के घंटाघर चौक से प्रारंभ होगी और मिनीमाता महाविद्यालय से महाराणा प्रताप बुधवारी बाजार चौक से होते हुए वापस घंटाघर में समाप्त होगी। इस दौड़ में जिले के स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल संघों के खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक तथा आमजन शामिल होंगे। खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्र छात्राओं, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने एवं सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। /सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन