Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: बालको में गणेश चतुर्थी उत्सव, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न।

Vivek Sahu

Fri, Aug 29, 2025
बालकोनगर (न्यूज उड़ान ) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया।   संयंत्र के विभिन्न जगहों पर भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। बालको के सीईओ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे स्टाफ के साथ मिलकर श्रीगणेश पूजन किया और सभी के लिए सुख, समृद्धि और कार्यसिद्धि की कामना की।   मंत्रोच्चारण और गणपति आरती से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।   देश शाम बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने जीईटी हॉस्टल में युवा कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा आराधना की।   कार्यक्रम के अंत में मोदक का प्रसाद वितरण किया गया और सभी कर्मचारियों एवं अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण कर शुभकामनाएँ दीं। इस विशेष अवसर पर उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जीईटी हॉस्टल में स्टॉल लगाकर, आत्मनिर्भरता को और सशक्त किया।   गणेश चतुर्थी जैसे पर्व संगठन में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, और बालको परिवार हर वर्ष इसे पूरे उत्साह के साथ मनाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन