Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: श्री श्याम अरदास संकीर्तन का भव्य आयोजन श्री श्याम मंदिर में 27 अगस्त को

Vivek Sahu

Tue, Aug 22, 2023
सावन के इस पावन माह में रिमझिम बरसते बारिश के बीच खाटू की पावन धरा से चलकर शीश का दानी बाबा श्याम कोरबा के भव्य दरबार में भक्तों पर अपनी कृपा करने पधारेंगे, नवम श्री श्याम अखाड़ा के तत्वाधान में श्री श्याम अरदास संकीर्तन का आयोजन 27 अगस्त की शाम 8.15बजे से श्री श्याम मंदिर मिशन रोड कोरबा में होगा जिसमें बाबा श्याम को रिझाने लखनऊ से छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार कोरबा की पावन धरा में बाबा की लाडली माही पोरवाल अपनी प्रस्तुति देंगी भजन संध्या में उनका साथ रायपुर के प्रसिद्ध बाबा श्याम के परम भक्त लल्लू महाराज भी भजनों के माध्यम से बाबा श्याम के सामने अपनी हाजिरी लगाएंगे, भजन संध्या के पूर्व दोपहर 3:00 बजे से साईं एंक्लेव कोरबा से श्याम मंदिर तक भक्तों के द्वारा हाथों में निशान लेकर भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जिसमें आयोजन कर्ताओं द्वारा शहर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों के भक्तों को आमंत्रित किया गया है, जिससे कि निशान यात्रा अद्वितीय हो, भजन संध्या में बाबा श्याम को छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया जाएगा तथा भक्तों के लिए श्याम रसोई की व्यवस्था की गई है, श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा ने सभी श्याम भक्तों से 27 अगस्त के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है,

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन