Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

: इस्लामिक नव वर्ष के माह-ए मुहर्रम में यौमे आशुरा के पाक मौके, हजरत इमाम हसन, हुसैन अलैह

Vivek Sahu

Sun, Jul 6, 2025
इस्लामिक नव वर्ष के माह-ए मुहर्रम में यौमे आशुरा के पाक मौके, हजरत इमाम हसन, हुसैन अलैह सलाम समेत क़र्बला के मैदान में शहीदों कि याद में विशाल वृक्षारोपण का आयोजन मुस्लिम समाज के लोगों के असली घर दुरपा रोड कोरबा स्थित मरकजी ईदगाह-क़ब्रस्तान में किया गया।   जहाँ सर्व मुस्लिम जमात के संस्थापक मो. न्याज नूर आरबी ने मुस्लिम समाज समेत अन्य समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों पौधों का वृक्षारोपण भरी बरसात में किया गया।   जहाँ मौजूद सामाजिक लोगों, मौलाना गण के साथ कोरबा जिला समेत छत्तीसगढ़ प्रदेश, भारत देश में अमन चैन व उन्नति के साथ अपने मरहूमों के मगफिरत के लिए दुआ कि गईं।   इस मौके पर मेमन जमात के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हाजी नूर मो. आरबी, हाजी मो. इरफ़ान नूर आरबी, मो. नवाज़ नूर आरबी, एकाउन्टेंट मो. रफीक मेमन, LIC अभिकर्ता मो. एजाज मेमन, पत्रकार राज मोहम्मद, मो. मंजर अली, मो. इस्लाम, मो. अहमद रजा, कनीज फातिमा, अब्दुल रज्जाक, शेख मंसूर, मो. सरफराज अली, मो. मुशाहिद रजा समेत बड़ी संख्या में आमजन व सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन