Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: हिन्दू लड़की ने मुस्लिम युवक संग रचाया विवाह, हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद का लगाया आरोप, किया हंगामा……

Vivek Sahu

Sat, May 24, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कटघोरा क्षेत्र की रहने वाली एक वयस्क युवती ने मुस्लिम युवक से ब्याह रचा ली। इस शादी से लड़की का परिवार संतुष्ट नहीं है और उसने मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है।   इस शादी को लेकर हिंदू जागरण मंच ने एसपी ऑफिस के बाहर हंगामा किया। पुलिस से युवक के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।   पिछले माह 22 अप्रैल को कटघोरा क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की युवती एक कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने लड़की की पतासाजी की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। 26 मई को पुलिस ने लड़की की मां को थाने बुलाया लेकिन युवती ने अपनी मां से मिलने से इनकार कर दिया। मां को जानकारी मिली कि उसकी बेटी ने एक मुस्लिम युवक संग विवाह कर लिया है।   लड़की के परिवार का आरोप है कि बहला-फुसलाकर लड़की को कोलकाता ले जाया गया और वहां मस्जिद में मौलवी के समक्ष उसकी शादी कराई गई।   इस मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठन को होने पर संगठन के सदस्यों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर हंगामा किया। लड़के पर लव जिहाद का आरोप लगाया और उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।   मांगों के समर्थन में संगठन से जुड़े लोग एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए। संगठन का कहना है कि लड़की को बहला-फुसलाकर विवाह किया गया है जो संवैधानिक तौर पर वैध नहीं है। संगठन ने लड़की को उसके माता-पिता को सौंपने की मांग की है। इधर हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लड़की को कोरबा के नारी निकेतन गृह में रखवा दिया है।   पुलिस आगे की स्थिति पर नजर रख रही है। इस संबंध में मां-बाप के साथ-साथ सभी पक्षों के संपर्क में है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन