Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कटघोरा तथा कोरबा क्षेत्र में 80 साल से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग आज

Vivek Sahu

Thu, Nov 9, 2023
कोरबा विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले में दिव्यांग मतदाताओं और 80 साल से ऊपर के मतदाताओं को डाकमत पत्र के माध्यम से घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया जारी है। नोडल अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर ने बताया कि 10 नवंबर को विधानसभा कटघोरा तथा कोरबा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होम वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। होम वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी व अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। उल्लेखनीय है कि  जिले में प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत कुल 250 मतदाताओं ने सहमति दी है। जिसमें से कोरबा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 108 और दिव्यांग 39 कुल 147, रामपुर विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 18, दिव्यांग मतदाता 9 कुल 27, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 20 और दिव्यांग में 7 तथा पाली-तानाखार अंतर्गत 80 प्लस वाले मतदाता 31 और दिव्यांग में  18 कुल 49 मतदाताओं ने सहमति पत्र दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन