Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: मनाया जा रहा आवास उत्सव

Vivek Sahu

Mon, Oct 7, 2024
कोरबा 07 अक्टूबर 2024/ “सपनों का घर, सबका अधिकार - आवास उत्सव, नई शुरुआत का आधार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में इस वित्तीय वर्ष अब तक 30 हजार स्वीकृत किये जा चुके हैं। जिले में आवास उत्सव कार्यक्रम दिनांक 07-10-24 से 15-10-24 तक चलाया जा रहा है। जिसमे स्वीकृत आवासों के ले-आउट कर कार्य प्रारंभ कराना और हाल में पूर्ण हुए आवासों का गृह प्रवेश कराने जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इससे न केवल लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान आएगी, बल्कि यह समाज में एक नई आशा और प्रेरणा का संचार भी करेगा। इस तरह के आयोजनों से सामाजिक सहकारिता और सामूहिक भावना को और भी मजबूती मिलेगी। साथ ही आवास निर्माण की गति को यह कार्यक्रम तेजी प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम से यह संदेश भी जाएगा कि हर किसी को अपना घर पाने का हक है, और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। यह पहल सभी को अपने सपनों को साकार करने का अवसर देती है। यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आवास सुविधा प्रदान करता है, बल्कि उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का एहसास भी दिलाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन