Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: हरेली पर्व के रंग में रंगे उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, गेड़ी चढ़े, पारंपरिक खेलों में हुए शामिल।

Vivek Sahu

Thu, Jul 24, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन गुरुवार को दादरखुर्द भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर और बालको नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित हरेली पर्व पर शामिल हुए। दादरखुर्द में मंत्री श्री देवांगन ने नांगर और क़ृषि कार्य में उपयोग होने वाले सामग्रियों की पूजा अर्चना की।   इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन हरेली पर्व के रंग में रंगे नज़र आए। श्री देवांगन गेड़ी चढ़े, पारंपरिक खेलों में सम्मिलित हुए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदेश के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।   उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इस दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो हरेली पर्व का महत्व धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधे की महत्ता को भी प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, पार्षद श्री सुनीता चौहान, श्री प्रताप सिंह ज़िन्दगी श्री लक्ष्मण श्रीवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर साहू, प्रकाश अग्रवाल, हारबाई यादव, चंचला राठौर समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।   इसी तरह मंत्री श्री देवांगन कोरबा के बालकोनगर के रामलीला मैदान में सार्वजनिक हरेली आयोजन समिति द्वारा आयोजित हरेली कार्यक्रम में शामिल हुए।   इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर परंपरागत रूप से हरेली त्योहार मनाया।   उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल और किसानों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।   इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सांस्कृतिक नृत्य, मटका फोड़, गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को पुरुस्कृत कर उनका हौसला अफजाई किया।   इस अवसर पर महापौर श्रींमती संजू देवी राजपूत, बालको मंडल के अध्यक्ष दिलेन्द्र यादव, शिव बालक तोमर, पार्षद श्री सत्येंद्र दूबे, प्रभात डडसेना, जयनंद राठौर, अर्चना रुनीझा, दीपक चन्द्रा, समिति के सदस्य अशोक पटेल, अमर साहू, जितेंद्र वर्मा, धरम साहू समेत अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन