Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसः उद्योग मंत्री श्री देवांगन कोरबा के योग कार्यक्रम में होंगे शामिल।

Vivek Sahu

Fri, Jun 20, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )वाणिज्य उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शनिवार 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा में जिला स्तर पर आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।   जिला स्तर पर आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम के स्थान में परिवर्तन किया गया है।   अब यह कार्यक्रम सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड के स्थान पर देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेशन हॉल रजगामार रोड जिला जेल के पास कोरबा में आयोजित होगी।   कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।   आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राओं, विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधि समाज के सभी वर्ग के लोगों द्वारा एक साथ सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।   कलेक्टर ने इस अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में होने वाले योग कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन