Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: <em>ईश्वरी बाई ने गोबर बेचकर खरीदे सोने के गहने</em><em>गोबर बेचकर कमाए 71 हजार रूपए</em>

Vivek Sahu

Thu, Jun 1, 2023

कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकरात्मक बदलाव ला रही है। जिससे वह आर्थिक रूप से सुदृढ़ होकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में अपनी महती भूमिका निभा रहीं हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम बुंदेली निवासी ईश्वरी बाई ने गोबर बेचकर 71 हजार रूपए कमाए हैं, जिससे उन्होंने सोने के गहने एवं भैंस खरीदकर अपना दुग्ध व्यवसाय में विस्तार किया है।

ईश्वरी बाई ने बताया कि उन्होंने पहले कभी सोचा ही नहीं था कि गोबर से कभी सोना खरीदा जा सकता है। वह पिछले 8 वर्षों से पशुपालन कर रहीं हैं। पहले वह गोबर को कचरे के रूप में फेंक देती थी। लेकिन गोधन

न्याय योजना के तहत उन्होंने बुंदेली गौठान में अब तक 358 किलो गोबर बेचकर 71 हजार 600 रूपए का लाभ कमाया है। गोबर से अर्जित पैसे से उन्होंने 40 हजार रूपए की सोने की माला खरीदी है। इसके साथ ही उन्होंने 30 हजार रूपए की दुधारू भैंस खरीदी है, जिससे उनका व्यवसाय विकसित हो रहा है। उन्होंने

बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना अत्यंत लाभकारी योजना है, इससे जहां ग्रामीण गोबर बेचकर लाभ कमा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गौठानों में गांव में ही महिलाओं को खाद उत्पादन, सब्जी

उत्पादन, केंचुआ उत्पादन, मुर्गी पालन आदि गतिविधियों के संचालन से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका संवर्धन के साथ ही आर्थिक विकास भी हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन