Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: संत कबीर की जयंती पर परीक्षा का आयोजन अनुचित

Vivek Sahu

Thu, Jun 20, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 22 जून 2024 को संत कबीर की जयंती के अवसर पर अवकाश दिवस में पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षाओं के आयोजन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे अनुचित करार दिया है।   डॉ. महंत ने कहा है कि संत कबीर, कबीर पंथियों के सबसे बड़े आराध्य है और छत्तीसगढ़ राज्य में उनके अनुयायियों की संख्या लाखों में हैं।   पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने संत कबीर की जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया था लेकिन इस वर्ष संत कबीर की जयंती पर अवकाश की जगह परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है।   बीए, बीएससी के आधार पाठ्यक्रम की परीक्षा 22 जून को निर्धारित की गई है। एक तरफ जहां संत कबीर की जयंती पर कबीर पंथियों के द्वारा विविध आयोजन किए जाएंगे तो दूसरी तरफ इस दिन शिक्षक ड्यूटी करेंगे और छात्र परीक्षा देंगे।   डॉ. महंत ने कहा है कि संत कबीर की जयंती पर पूरे छत्तीसगढ़ में अवकाश घोषित किया जाए और इसे भविष्य के लिए भी यथावत रखा जाना चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन