Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: जितेन्द्र डडसेना पंप हाउस से पार्षद पद के है प्रबल दावेदार,पंप हाउस में लगातार जनता की आवाज बनकर कर रहे हैं काम।

Vivek Sahu

Sat, Jan 18, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) नगरीय निकाय चुनाव में कोरबा जिले के पंप हाउस वार्ड नं 16 से जितेन्द्र डडसेना पार्षद पद हेतु प्रबल दावेदार माने जा रहे है, जितेन्द्र डडसेना पंप हाउस में लगातार जनता की आवाज को निर्भीक होकर उठाते रहे है जिसका परिणाम जनता को मिला है जनता से जुड़े मुद्दे में अटल आवास मरम्मत, कचरा गोदाम बंद करवाने, पट्टा वितरण, मूलभूत सुविधाओं के कार्य (सड़क, नाली, बिजली, सफाई ) और एचपी से मुक्त कराने का कार्य किया गया है।   जिसमे सभी कार्य किए गए है, पंप हाउस वार्ड नं 16 को एचपी से मुक्ति नही मिल पाई है जिसे आज भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाते रहते है, जितेन्द्र डडसेना मिलनसार, सरल स्वभाव और शिक्षित प्रत्याशी है जितेन्द्र डडसेना का पंप हाउस में जनता के आशीर्वाद से जितना तय माना जा रहा है।   इतना ही नहीं पंप हाउस के लोगों को दादर में बन रहे राजीव आवास योजना के मकानों में शिफ्ट करने की तैयारी थी जिसके विरोध स्वरूप जनता के मध्य बैठ कर आवेदन भर कर जमा किया गया।   कांग्रेस शासन काल में जिस तरह से जितेन्द्र डडसेना ने जनता के मुद्दो के लेकर लड़ाई लड़ी है निश्चित ही जनता के आशीर्वाद मिलने से वार्ड के विकास कार्यों में तेजी आयेगी और वार्ड के विकास कार्य तेज गति से होंगे, निश्चित ही चुनाव नजदीक आते ही गेंद जनता के पाले में चली जाती है, और अब जनता भी समझदार हो गई है।   वार्ड में एक पढ़े-लिखे शिक्षित युवा वर्ग को नेतृत्व देकर वार्ड के विकास में जनता भी योगदान देना चाहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन