Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को करतला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Mon, Aug 11, 2025
दिनांक 10.08.2025 को हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर की सूचना पर एव्हरेस्ट चौक, हेडमोरिया के पास एक संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 12 AV 4531 को रोककर चेक किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। जप्त सामग्री का विवरण इस प्रकार है – रेडमी मदिरा मात्रा 180 एम.एल. – 11 नग CG Fine Whisky – 94 नग Jammu Special Whisky – 10 नग कुल मात्रा – 21.420 लीटर अवैध शराब कीमत – लगभग ₹10,080 वाहन कीमत – ₹20,080 वाहन में बैठा व्यक्ति अपना नाम गजराज राठिया पिता भादरत लाल राठिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बिहरचूआ, थाना करतला, जिला कोरबा का होना बताया। आरोपी के पास से बरामद कुल 21.420 लीटर अवैध शराब एवं वाहन को जप्त कर धारा 129/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं अनुभागिय अधिकारी बेनेडिक्ट मिंज के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी करतला कृष्ण कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में हमराह स्टाफ के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, नशीले पदार्थ एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन