Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कोरबा जिला अस्पताल धमाकों से गुंजा, शहर के मध्य से दिख रहा था अस्पताल से उठता काला धुँआ, देखिए वीडियो

Vivek Sahu

Sat, Nov 25, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी कारगुजारी छिपाने चोरी से लगाई आग, अधिकारी ने कहा संबंधित को नोटिस जारी कर मांगा जाएगा जवाब,   देखिए वीडियो https://youtu.be/egvSkTOQK7o?si=uCtlUl7dYvf3A8sq कोरबा जिले में अधिकारी कर्मचारी अपनी काली करतूतों को छिपाने में लगे है वही साफ सफाई के नाम पर उनको मौका मिल गया और उस मौके का फायदा उठाने में लगे है लेकिन इसकी जानकारी मीडिया को लगते ही मौके पर पहुँच कर इसकी जानकारी रविकांत जाटवर से मांगी इस संबंध में उन्होंने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नही है और तत्काल मौके पर आकर वास्तु स्तिथि से अवगत हुए, और आग बुझाने का आदेश दिया, इस दौरान उन्होंने स्टोर इंचार्ज को नोटिस जारी कर जवाब मांगने की बात कही है आग में जल रहे थे डिस्पोजल पीपीटी किट, दवाई से भरी एमपुल, धमाकों के साथ फुट रहे थे एमपुल, आग बुझाने के नही थे इंतज़ाम रविकांत जाटवर ने लगाई इंचार्ज और स्टाफ को फटकार जिस जगह पर आग लगाई गई वहाँ आग के फैलने से रोकने के कोई इंतजाम नही किये गए थे इससे खासे नाराज रविकांत जाटवर के गुस्से का सामना स्टाफ और स्टोर इंचार्ज को करना पड़ा। जाटवर ने कहा कि उस तरह हॉस्पिटल में कही भी आग लगाना गलत है और आग फैलने से रोकने के इंतजाम नही रखना उससे भी ज्यादा गलत है आप को नोटिस जारी किया जाएगा आप इसकी जानकारी मुझे देंगे , स्टोर इंचार्ज के निष्क्रियता से लाखों के डिस्पोजल पीपीटी किट खा गए चूहे, एक तरफ जहाँ पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही थी वही दूसरी तरफ डॉक्टर, नर्स भगवान बने थे उनकी सुरक्षा के लिए डिस्पोजल पीपीटी किट की व्यवस्था की गई थी जिससे उनको मरीजो के इलाज के दौरान संक्रमण न हो लेकिन स्टोर इंचार्ज के गलती से शासन के लाखों रुपये के दिये डिस्पोजल पीपीटी किट को चूहे खा गए, और इन्हें छिपाने के लिए स्टोर इंचार्ज ने आग के हवाले कर दिया, मीडिया को सामने देख जलाने के लिए मंगा कर रखे चूहे खाये पीपीटी किट को वापस ले जाकर हॉस्पिटल में रखवा दिया, बायो मेडिकल वेस्ट को किस तरह नष्ट करना है इसकी जानकारी स्टोर इंचार्ज को अच्छे से थी उन्होंने ने आग के साथ सैकड़ो की संख्या में रखे एमपुल को भी आग के हवाले कर दिया। जो आग में बम के धमके की तरह फट रहे थे और शिशे धमाके से दूर गिर रहे थे गनीमत यह रही कि किसी को चोट नही लगी वरना कोई गंभीर हादसा हो सकता था । जिस जगह आग लगाई गई उस जगह में हाई टेंशन विधुत का पोल लगा हुआ है अगर समय पर रविकांत जाटवर आग को नही बुझवाते तो आग अपने दमखम से जलती तो हाई टेंशन वायर टूट कर गिर सकता था जिससे कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी जांच और नोटिस से क्या जवाब आएंगे सामने देखने की बात होगी, क्या कार्यवाही पारदर्शी होगी या अधिकारी अपने कर्मचारियों को बचाने में लगे रहेंगेl

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन