Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: मतगणना कराने कोरबा के अधिकारियों ने जांजगीर में हासिल की जानकारी

Vivek Sahu

Thu, Nov 23, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान)  विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कोरबा जिले के अधिकारियों ने जांजगीर में मतगणना कराने की जानकारी हासिल की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (समस्त), मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, प्रत्येक विधानसभा हेतु मास्टर ट्रेनर्स एवं जिले के टेबुलेशन प्रभारी अधिकारी, पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी, ईवीएम नोडल अधिकारी, सुरक्षा नोडल अधिकारी एवं प्रोग्रामर को नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स (एन.एल.एम.टी.) श्री श्रीकांत वर्मा, श्री उज्जवल पोरवाल एवं सहायक प्रोग्रामर श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा आज जिला पंचायत जांजगीर के सभाकक्ष में मतगणना प्रशिक्षण दिया गया।   प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को आईटी कॉलेज कोरबा में किया जाएगा।   जांजगीर में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स (एन.एल.एम.टी.) द्वारा मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है, इस जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।   प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के पूर्व तैयारी, मानव संसाधन व आवश्यक संसाधन की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, ईव्हीएम मशीन से मतगणना की व्यवस्था, मतगणना साफ्टवेयर, इंडेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था, मतगणना केन्द्रों पर आधारभूत संरचना, मतगणना केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर जांजगीर ऋचा प्रकाश चौधरी, कोरबा से अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, प्रदीप साहू, सर्व रिटर्निंग अधिकारी, एआरओ, नोडल अधिकारी सहित मास्टर ट्रेनर डॉ एम एम जोशी एवम संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन