Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: कोरबा पुलिस द्वारा मैत्री नाम से बालिका और महिला की सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9479282100 जारी किया गया।

Vivek Sahu

Wed, Oct 2, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )दिनांक 02/10/2024 को गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कोरबा पुलिस के द्वारा मैत्री नामक बालिका और महिला सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम माननीय श्री लखन लाल देवांगन (वाणिज्य और उद्योग श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) के आगमन पर महात्मा गांधी जी के फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। स्वागत पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जिसका नाम मैत्री रखा गया है ।   के बारे में विस्तार से बताया जिसके तहत बिना थाने आए बालिकायें एवं महिलायें ह्वाट्सऐप के माध्यम से अपनी शिकायत पुलिस तक बता सकती है जिसका निराकरण 96 घंटे में पुलिस के द्वारा किया जायेगा। उसके बाद मंत्री महोदय, कलेक्टर श्री अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक और पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी के द्वारा मैत्री ह्वाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9479282100 को महिलाओं के लिए जारी किया गया है। तत्पश्चात् मंत्री जी के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि मैत्री व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत योगदान करेगा। इस नंबर के माध्यम से महिलाओं को अपनी बात रखने में और अपनी परेशानी को साझा करने में सुविधा मिलेगी। जिस पर पुलिस के द्वारा तुरंत संज्ञान में लिया जाएगा। कार्यक्रम में एडीएम दिनेश नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, सभी विभागों के प्रमुख और मीडिया उपस्तिथ हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन