Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: कोरबा पुलिस के द्वारा अग्नि सुरक्षा के संबंध में दुकानदारों एवं व्यापारियों का मीटिंग लिया गया

Vivek Sahu

Mon, Jun 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा आग लगने की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए उनके निर्देश पर विशेष *अग्नि सुरक्षा* अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना/चौकी के द्वारा दुकानदारों एवं व्यापारियों के मीटिंग लेने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा क्षेत्र के सभी व्यापारियों एवं दुकानदारों का अग्नि सुरक्षा के संबंध में मीटिंग आयोजित करवाया जा रहा है। कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुकान संचालकों का अग्नि सुरक्षा के संबंध में मीटिंग आयोजित किया गया। जिसमें दुकान संचालकों को अपनी दुकान में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगवाने एवं अन्य जानकारी दिया जा रहा है। कोरबा पुलिस के द्वारा पैम्फ़लेट जारी कर दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है आग लगने पर कहाँ से निकलना है पूर्व निर्धारित करे, पुरानी बिजली की कटी वायरिंग को बदलवा दें, दुकानों में अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था रखे, एक ही प्लग से एक साथ कई विद्युत उपकरणों का प्रयोग ना करें, ओरवरलोड से बचे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन