Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कोरबा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर वाहन चालकों के खिलाफ की गई सख्त कार्यवाही

Vivek Sahu

Sun, Oct 8, 2023
कोरबा।  न्यूज उड़ान : आचार संहिता लगने से पहले कोरबा पुलिस सख्त होने लगी है। जिसका नजारा शुक्रवार की शाम घंटाघर चौक निहारिका सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडे द्वारा कार्रवाई की गई व शहर के ट्रांसपोर्टनगर समेत अन्य चौक-चौराहों पर दिखा जहां ट्रैफिक डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार के साथ उनका पूरा अमला दोपहिया वाहनों की जांच में जुटा रहा। पुलिस टीमों के टार्गेट में बुलेट बाइक थे, वह इसलिए क्योंकि ज्यादातर युवा वर्ग बुलेट का साइलेंसर मॉडिफाई करवा रखे हैं जिसमें पटाखें की आवाज निकलती है। इसके लिए कोरबा पुलिस टीम ने साथ में मोटर मिस्त्री भी रखा था जो पकड़े गए बुलेट के साइलेंसर व हार्न का परीक्षण कर रहे थे। जिससे साइलेंसर मॉडिफाई व प्रेशर हार्न लगे की होने की पुष्टि हो सके। इसके साथ ही ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट व तेज गति से चलाते हुए सिग्नल जंप करने वाले वाहनों चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही थी। लंबे समय बाद शहर के भीतर इस तरह की कार्रवाई शुरू होने से यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते हुए दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। ट्रैफिक डीएसपी परिहार के मुताबिक बुलेट बाइक से पटाखे की तरह आवाज निकालकर राहगीरों के बीच दहशत फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके अलावा नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से नियम से चलने और वाहनों के दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। बुजुर्गों व महिलाओं को होती है ज्यादा परेशानी युवाओं में बुलेट बाइक का शौक बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही साइलेंसर मॉडिफाई करवाकर पटाखा की तरह आवाज निकालकर चलाने वाले युवाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। खासकर रात के समय सड़क पर चलते हुए एकाएक पटाखे की तरह ही तेज आवाज की वजह से आसपास चल रहे बुजुर्गो व महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन