Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: कोरबा: खून से लाल हो रही सड़कें, पुलिस ने डाले घुटने! बीच शहर में हत्या के 24 घंटे बाद अब ग्रामीण को मारी गोली!

Vivek Sahu

Tue, Jan 7, 2025
कोरबा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि रविवार रात ज्वेलर्स की घर में घुसकर हत्या की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि सोमवार को कोरबा के सरहदी इलाके कोरबी में गोली चल गई। अब शहर के हर कोने में दहशत का सन्नाटा है। लोग पुलिस को कोस रहे हैं और अपराधियों के आतंक से डर के साये में जीने को मजबूर हैं। उप सरपंच के साथी को मारी गोली कोरबी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम कोरबी में उप सरपंच अपने साथी कृष्णा पाण्डेय पिता सुमन पाण्डेय (31) के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक से कहीं जाने वाले थे लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं होने से किक मार रहे थे। गाड़ी स्टार्ट होते ही अचानक पीछे से गोली चली। पहले तो उप सरपंच ने इसे मामूली आवाज समझा, लेकिन जब पीछे मुड़कर देखा, तो उनका साथी खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहा था। गोली उसकी रीढ़ की हड्डी में जा फंसी। घायल कृष्णा को कटघोरा के जीवांश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों ने साफ कहा कि गोली रीढ़ में गहराई तक फंसी है और जान को खतरा बना हुआ है। क्या अब पुलिस सिर्फ तमाशबीन है? पिछले कुछ महीनों में कोरबा का हाल ऐसा हो गया है कि यहां सुरक्षा नाम की चीज खत्म हो चुकी है। रविवार की रात एक ज्वेलर्स की घर में हत्या और सोमवार को गोलीकांड ने साबित कर दिया है कि पुलिस का खौफ अपराधियों के लिए अब मजाक बन चुका है। इससे पहले एक सड़क दुर्घटना के बाद अचानक बीच शहर में दो ट्रक को आग लगा दी गई। ये तमाम घटनाएं कानून के खौफ कम होने की ओर इशारा कर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन